उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने के साथ इस क्षेत्र में शीतलहर भी जारी है। इस कारण ट्रेन-परिचालन और उड़ान-सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उड्डयन महानिदेशालय ने एयरलाइंस के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर यात्रियों के साथ तत्काल जानकारी साझा करने का निर्देश दिया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी है। आज सुबह सफदरजंग में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आज सुबह शहर में घने कोहरे कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित हुआ। उत्तरी रेलवे ने बताया कि दिल्ली आने वाली लगभग तीस रेलगाड़ियां घने कोहरे के कारण देर से चल रही हैं। हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस और हैदराबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस छह से साढ़े छह घंटे की देरी से चल रही हैं।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों में भी देरी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि कल तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। आज सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सुबह सात बजे 344 दर्ज किया गया।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment