Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश सरकार ने कल से राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की

उत्तर प्रदेश सरकार ने कल से राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। देश में ओमिक्रॉन के बढते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया। कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने कहा है कि शादियों जैसे किसी भी समारोहों या आयोजनों में अधिकतम दो सौ लोगों के एकत्र होने की अनुमति होगी। आयोजन के बारे में स्थानीय प्रशासन को जानकारी देनी होगी। सरकार ने कहा है कि लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार तथा सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों और मानक संचालक प्रक्रियाओं का पालन करन होगा। अधिकारियों से हवाईअड्डों, बस स्टेशनों तथा रेलवे स्टेशनों के आसपास अतिरिक्त सतर्कता रखने को कहा गया है। राज्य में प्रवेश करने वाले हरेक व्यक्ति की जांच करने का भी निर्देश दिया गया है। राज्य में फिलहाल कोरोना के दो सौ 66 सक्रिय मामले हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.