उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण और पंजाब विधानसभा चुनाव के एकमात्र चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में दस फरवरी से सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा।
उत्तर प्रदेश में चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
इसके अलावा पंजाब में 20 फरवरी को राज्य की 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण और पंजाब के एकमात्र चरण के लिए पर्चे भरने की अंतिम तारीख पहली फरवरी है।
इस बीच उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की स्थिति बृहस्पतिवार को स्पष्ट हो जाएगी। इसी दिन तक नाम वापिस लिये जा सकते हैं। पहले चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच कल पूरी हो गई। इस चरण में विधानसभा की 58 सीटों के लिए दस फरवरी को मतदान होगा।
उत्तर प्रदेश में चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा गोआ और उत्तराखंड विधानसभा के लिए एक ही चरण में इसी दिन मतदान होगा। गोआ में विधानसभा की 40 और उत्तराखंड में 70 सीटें हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment