उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड (मुरादाबाद और अमरोहा जिले के मुरादाबाद एवं काशीपुर बाईपास सहित) को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के मुरादाबाद-ठाकुरवाड़ा-काशीपुर खंड के लिए 1841.92 करोड़ रुपये की लागत से ईपीसी मोड के तहत सुधार और उन्नयन कार्य स्वीकृत किया गया है।
ट्वीट की एक श्रृंखला के माध्यम से केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 33.724 किलोमीटर लंबे इस खंड (लचीले फुटपाथ सहित) पर सुधार का यह कार्य दो साल की अवधि में पूरा किया जाएगा। मुरादाबाद बाईपास कॉरिडोर को राष्ट्रीय राजमार्ग-734 यानि मुरादाबाद-काशीपुर राजमार्ग को जोड़ने से यात्रा में लगने वाले समय में काफी कमी आएगी।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इससे दिल्ली से मेरठ, बरेली और मुरादाबाद के लिए यातायात सुचारू होगा और यह आगे रामनगर के रास्ते जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से जुड़ेगा।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment