Categories: News-Headlines

उत्तर कोरिया ने चीन और कोरियाई प्रायद्वीप के बीच स्थित समुद्र में कई क्रूज मिसाइलों का प्रक्षेपण किया

दक्षिण कोरिया के सैन्य प्रमुख ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने आज चीन और कोरियाई प्रायद्वीप के बीच स्थित समुद्र में कई क्रूज मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है। तीन दिन पहले ही, उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया था, जिसके बाद दक्षिण कोरिया के साथ उसके संबंध और तनावपूर्ण हो गए थे। उत्तर कोरिया की आक्रामक कार्रवाई से निपटने के लिए दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग मजबूत किये जाने के बाद उत्तर कोरिया ने कई मिसाइलों का परीक्षण किया है। इससे पहले, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने परमाणु हथियारों सहित अन्‍य हथियारों का भंडार बढ़ाने की घोषणा की थी। जवाब में, दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास किया और इस क्षेत्र में अमेरिकी सामरिक उपकरणों की भी तैनाती की है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

12 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

12 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

14 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.