उत्तर कोरिया ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-15 के परीक्षण का दावा किया है। कल यह परीक्षण जापान के पश्चिमी समुद्री तट से थोड़ी दूरी पर किया गया। इससे पूर्व, उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी थी कि वह दक्षिण कोरिया और अमरीका के प्रस्तावित सैन्य अभ्यास पर कड़ा रुख अपनाएगा।
परीक्षण के दौरान यह मिसाइल 66 मिनट में 989 किलोमीटर की दूरी तय कर लक्ष्य को भेदने में कामयाब रहा। ह्वासोंग-15 मिसाइल का पहला परीक्षण 2017 में किया गया था।
इस बीच, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कहा है कि अमरीका, उत्तर कोरिया के प्रति अपनी शत्रुतापूर्ण नीति के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक ढाल के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है और वह अपने शत्रु को करारा जवाब देगा।
उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रतिबंध लगा रखा है। लेकिन उत्तर कोरिया हथियारों को विकसित करने का काम जारी रखे हुए है और बड़ी सैन्य परेड आयोजित करता रहता है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment