Categories: News-Headlines

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के गठन के लिए आंदोलन करने वालों को राज्‍य सरकार की नौकरियों में दस प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी

उत्तराखंड में सरकार ने राज्य सरकार की नौकरियों में राज्य के गठन के लिए आंदोलन करने वालों को दस प्रतिशत आरक्षण देने को अपनी स्‍वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भराड़ीसैंण में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। अलग राज्य के गठन के लिए आंदोलन करने वालों के लिए आरक्षण पर निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्यपाल ने पूर्व में राज्य के गठन करने के लिए आंदोलन करने वालों को दस प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक को खारिज कर दिया था। राज्य आंदोलनकारियों को विगत बारह वर्षों से सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा था। मंत्रिमंडल ने नवीन सौर नीति तथा विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को तीन करोड़ 75 लाख से बढ़ाकर पांच करोड़ प्रतिवर्ष करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमंडल ने अन्य प्रमुख फैसलों में महिला मंगल दल को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये और मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए दिए जाने वाले अनुदान को 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने को मंजूरी दे दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

28 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.