उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। अक्षय तृतीया के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर खोल दिए गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस अवसर पर उपस्थित थे। हमारे संवाददाता ने बताया कि श्रद्धालु अब अगले 6 महीनों तक गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा कर सकेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। सरकार ने तीर्थ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं देने के पर्याप्त प्रबंध किए हैं। इनमें जल, प्रसाधन, बिजली और प्रथमोपचार की सुविधा शामिल है। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए चिकित्सा राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment