Categories: News-Headlines

उत्तराखंड में अगले तीन दिन के लिए राज्‍य के सभी जिलों में भारी वर्षा तथा बिजली गिरने का येलो और ऑरेंज एलर्ट जारी

उत्‍तराखंड में अगले तीन दिन के लिए राज्‍य के सभी जिलों में भारी वर्षा तथा बिजली गिरने का येलो और ऑरेंज एलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्‍वर, चंपावत और नैनीताल जिले में आज भारी वर्षा के लिए ऑरेंज एलर्ट जारी किया है। देहरादून मौसम केन्‍द्र ने कहा कि गढवाल और कुमाऊ संभाग में भारी वर्षा के कारण भूस्‍खलन हो सकता है। जिसके कारण कुछ राजमार्गों पर आवागमन अवरूद्ध हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से वर्षा को ध्‍यान रखते हुए यात्रा करने की सलाह दी है।

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर आज बागेश्‍वर, चंपावत और चमोली जिले के पहली से बारहवीं तक के स्‍कूल और सभी आंगनवाड़ी केन्‍द्र बंद रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.