उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा उपचुनाव में करीब 64 फीसदी मतदान हुआ जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी के बीच सीधा मुकाबला है।
चंपावत जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, चंपावत विधानसभा सीट पर कुल 151 मतदान केद्रों में प्रातः सात बजे से शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ और इस दौरान करीब 64 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रदेश के कुमांउ क्षेत्र में स्थित चंपावत विधानसभा क्षेत्र में कुल 96,213 मतदाता हैं।
मतदान के पश्चात मतदान पार्टियों द्वारा गौरल चौड़ मैदान परिसर में बनाए गए संग्रहण केंद्र में मशीनें जमा कराई गईं जिन्हें मतगणना होने तक स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। मतगणना तीन जून को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की लंबी कतारें मतदान केंद्रों के बाहर देखी गयी। स्वयं मुख्यमंत्री भी बनबसा के कई मतदान केंद्रों पर पहुंचे जहां उन्हें देखते ही युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गयी।
फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा लेकिन जीत की अगुवाई करने वाले धामी स्वयं खटीमा से हार गए।
‘उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी—धामी की सरकार’ के नारे पर विधानसभा चुनाव लडने वाली भाजपा ने एक बार फिर धामी को ही मुख्यमंत्री बनाया। हांलांकि, उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ ग्रहण करने से छह माह के भीतर विधायक बनना जरूरी है जिसके लिए चंपावत में उपचुनाव हो रहा है।
धामी ने 23 मार्च को दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। धामी के उपचुनाव लडने का रास्ता साफ करने के लिए कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को अपनी विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment