समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से ईरान, रूस और चीन की नौसेनाओं ने शुक्रवार को हिंद महासागर में युद्धाभ्यास शुरू किया। ईरान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बताया कि इस युद्धाभ्यास में उसके 11 जलपोत, रूस के विध्वंसक सहित तीन जलपोत और चीन के दो जलपोत हिस्सा ले रहे हैं। चैनल के मुताबिक इस युद्धाभ्यास में रेवल्यूशनरी गार्ड भी छोटे जलपोत और हेलीकॉप्टर के साथ हिस्सा लेंगे।
खबर के मुताबिक हिंद महासागर के उत्तरी हिस्से में यह युद्धाभ्यास 17 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा और इस दौरान रात में लड़ने, बचाव अभियान और आग से लड़ने का अभ्यास किया जाएगा।
चैनल ने बताया कि वर्ष 2019 से लेकर अबतक तीनों देशों का यह तीसरा संयुक्त नौसेना युद्धाभ्यास है। यह युद्धाभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने बृहस्पतिवार को ही अपनी रूस यात्रा समाप्त की है।
रईसी ने कहा, ‘‘तेहरान और मॉस्को के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार से इलाके और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा मजबूत होगी।’’
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment