इस्राइल की वायुसेना ने कहा है कि हमास के आतंकवादी हमले के बाद वह विदेशों में तैनात अपने सैनिकों को युद्ध में शामिल होने के लिए स्वदेश ले आई है। वायुसेना के अनुसार उसके मालवाहक विमान विदेशों से सैकड़ों इस्राइली सैनिकों को वापस लाये हैं। इस्राइल ने अपने तीन लाख पूर्व सैनिकों को भी युद्ध में शामिल होने के लिए बुला लिया है।
इस बीच इस्राइल के आपात सेवा विभाग ने कहा है कि गजा की सीमा से सटे एसखोल क्षेत्र में रॉकेट हमले में दो विदेशी मारे गये हैं और एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हुआ है।
इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष में अब तक करीब 1780 लोग मारे जा चुके हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार इस्राइल में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गये हैं और कम से कम 3,418 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों को बंधक भी बना लिया गया है। फलस्तीन में 780 लोगों के मारे जाने और 4100 लोगों के घायल होने की खबर है।
इस बीच इस्राइल ने गजा सीमा पर फिर से नियंत्रण करने का दावा किया है। इस्राइल की सेना उन जगहों पर बारूदी सुरंग बिछा रही है जहां से घुसकर हमास ने हमला किया था। हमास ने कहा है कि यदि इस्राइल ने बिना पूर्व चेतावनी दिये हमले किये तो वह बंधक बनाये गये इस्राइली नागरिकों की एक-एक कर हत्या कर देगा। गजा पर नियंत्रण करने का इस्राइल का यह बयान हमास की इस चेतावनी के बाद आया है।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार गजापट्टी से अब तक एक लाख, 87 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं। यह संख्या और बढ़ने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव जनरल एंटोनियो गुतेरेस ने कहा है कि एक लाख 37 हजार लोग संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी आयोग के राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment