Categories: News-Headlines

इस्राइल ने ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍लाह अली खामेनेई के करीबी सलाहकार के मारे जाने की पुष्टि की

 

इस्राइल की सेना ने ईरान में हुए हवाई हमले के दौरान वहां के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍लाह अली खामेनेई के करीबी सलाहकार और युद्धकालीन चीफ ऑफ स्‍टाफ अली शादमानी के मारे जाने की पुष्टि की है। शादमानी ने शुक्रवार को इस्राइल के शुरूआती आक्रमण के दौरान पूर्व चीफ ऑफ स्‍टाफ के मारे जाने के बाद कार्यभार संभाला था।

ईरान की साइबर सुरक्षा कमान ने इस्राइल पर व्यापक साइबर युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया है। IRIB समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है इस्राइली हमले में आवश्यक सेवाएं बाधित हो रही हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ईरानी राज्य समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, ईरान में युद्ध के छठे दिन पश्चिम तेहरान में लगातार तेज धमाकों की आवाज सुनी जा रही है और इसमें कमी आने के कोई संकेत नहीं हैं। ईरान के नवनियुक्त सेना प्रमुख ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अब तक इजरायल के विरूद्ध केवल आत्‍म रक्षा में हमले किए गए थे।

टेलीविज़न पर संबोधन में नए सेना प्रमुख जनरल अब्दोलरहीम मुसावी ने आगामी आक्रमण का संकेत देते हुए यह घोषणा की है कि जल्‍द ही इस्राइल को सबक सिखाने के लिए बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर संदेश में ईरान से बिना शर्त समर्पण करने को कहा है।

बढ़ते तनाव के बीच अमरीका के रक्षा विभाग पेंटागन ने घोषणा की है कि वह पश्चिम एशिया में अपने युद्धपोत यूएसएस निमित्ज़ और अन्य नौसैनिक बेडों की तैनाती में तेजी लाने जा रहा है। यह इस क्षेत्र में तैनात किया जाने वाला दूसरा विमान वाहक पोत है। इस बीच, विश्‍व समुदाय की ओर से दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील तेज होती जा रही है।

Harshal Bharagv

Harshal Bhargav is a young and dynamic editor at Vikral News, known for his sharp editorial skills and commitment to factual journalism. He plays a key role in shaping daily news coverage, ensuring that reports are accurate, timely, and impactful. With a strong interest in current affairs, politics, and digital media trends, he focuses on delivering content that is clear, engaging, and relevant to readers. Harshal is dedicated to maintaining journalistic integrity and credibility while working in a fast-paced newsroom environment. His editorial approach emphasizes simplicity, truth, and audience trust, making him a valuable part of the Vikral News team.

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

26 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.