राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल), विशाखापत्तनम की अपनी पहली यात्रा के दौरान मंगलवार (22.08.2023) को इस्पात मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कोक ओवन बैटरी 5, ब्लास्ट फर्नेस 2 और 3, एसएमएस-2, नई एयर सेपरेशन यूनिट और वायर मिल और मॉडल रूम और पुरस्कार गैलरी जैसी विभिन्न उत्पादन इकाइयों का दौरा किया।
अपने सीएमडी, निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरआईएनएल के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए उन्होंने आरआईएनएल की सराहना करते हुए उसे एक बहुत ही साफ-सुथरा संयंत्र बताया और कहा कि इसके कर्मचारी भी इसे उतना ही पसंद करते हैं। नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कामना की कि आरआईएनएल देश के सर्वश्रेष्ठ इस्पात संयंत्र के रूप में उभरने के लिए अपनी उत्पादकता सुधारने में सक्षम होगा।
स्टील एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन, विभिन्न ट्रेड यूनियनों, ओबीसी एसोसिएशन, एससी/एसटी एसोसिएशनों के साथ अपनी बातचीत के दौरान, नागेंद्र नाथ सिन्हा ने संयंत्र को साफ सुथरा बनाए रखने के उनके प्रयासों के लिए आरआईएनएल समूह की सराहना की और आश्वासन दिया कि वह उनके द्वारा व्यक्त विभिन्न मुद्दो पर ध्यान देंगे।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment