निर्वाचन आयोग ने आज असम में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए मसौदा प्रस्ताव प्रकाशित किया। आयोग ने कहा है कि यह प्रक्रिया परिसीमन अधिनियम की संबंधित व्यवस्थाओं, संवैधानिक और कानूनी पहलों और जनता से मिले सुझावों के आधार तैयार की गई है। आयोग ने कहा कि राज्य में सभी विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन 2001 की जनगणना के आधार पर किया जाना है। विधानसभा सीटों की संख्या 126 और लोकसभा सीटों की संख्या 14 रखी गई है।
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि विधानसभा की 126 सीटों में से 19 सीटों को अनुसूचित जनजातियों और नौ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आवंटित करने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार लोकसभा की 14 सीटों में से दो सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिए और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आवंटित करने का प्रस्ताव है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल अगले महीने मसौदा प्रस्ताव पर जनसुनवाई के लिए फिर असम का दौरा करेंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment