Categories: News-Headlines

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के NeGD ने साइबर सुरक्षित भारत पहल के तहत 40वें मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों के गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की साइबर सुरक्षित भारत पहल की संकल्पना साइबर अपराध के बारे में जागरूकता फैलाने और बढ़ते खतरे से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी विभागों में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों (सीआईएसओ) और फ्रंटलाइन आईटी अधिकारियों की क्षमता बनाने के मिशन के साथ की गई थी। अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और साइबर हमलों से निपटने और भविष्य के लिए तैयार होने के लिए संगठनों को इसकी आवश्यकता है।

राष्ट्रीय ई-अभिशासन प्रभाग (एनईजीडी) ने अपनी क्षमता निर्माण योजना के तहत 4-8 दिसंबर 2023 तक दिल्ली, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली में बिहार, हिमाचल प्रदेश, केरल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और नए राज्यों के 31 प्रतिभागियों के साथ 40वें सीआईएसओ डीप-डाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन, आईआईपीए के महानिदेशक एस एन त्रिपाठी और एमईआईटीवाई, एनईजीडी तथा आईआईपीए के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बढ़ते साइबर हमलों के वर्तमान परिदृश्य में साइबर सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए, एस कृष्णन ने डिजिटल युग में कमजोरियों पर प्रकाश डाला और किसी भी संगठन में, विशेष रूप से सूचना सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा रणनीतियों को व्यवस्थित करने में सीआईएसओ अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने तकनीकी प्रगति में आगे रहने में सीआईएसओ की अपरिहार्य भूमिका का उल्लेख किया और सीआईएसओ अधिकारियों को अपने संगठनों के साइबर सुरक्षा प्रयासों का समर्थन करते हुए नवीन और भविष्यवादी सोच के लिए प्रोत्साहित किया। अपने संबोधन में, उन्होंने 5जी और 6जी जैसी उदीयमान प्रौद्योगिकियों से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में दूरसंचार विभाग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता फैलाना, क्षमता निर्माण के साथ-साथ सरकारी विभागों को साइबर अनुकूल इको-सिस्टम बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के लिए सक्षम बनाना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न सरकारी सेवाओं की एकीकृत आपूर्ति के लिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में साइबर सुरक्षा और सुरक्षा पर प्रतिभागियों को संवेदनशील बनाना तथाइस दिशा में अग्रसर करना है। इसका उद्देश्य नागरिकों को सेवाएं, साइबर सुरक्षा के बारे में समग्र जानकारी और ज्ञान और समझ प्रदान करना, जागरूकता फैलाना, क्षमता निर्माण के साथ-साथ सरकारी विभागों को उनकी साइबर स्वच्छता, सुरक्षा और संरक्षा की देखभाल करने में सक्षम बनाना भी है।

जून 2018 से दिसंबर 2023 तक, एनईजीडी ने 1,523 से अधिक सीआईएसओ और फ्रंटलाइन आईटी अधिकारियों के लिए सीआईएसओ गहन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के 40 बैचों का प्रभावी ढंग से संचालन किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

51 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.