Categories: News-Headlines

इरेडा ने वित्त वर्ष 2022-23 में 865 करोड़ रुपये का सर्वकालिक उच्च कर उपरांत टैक्स (PAT) दर्ज किया, PAT में वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 36 प्रतिशत की वृद्धि

देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा वित्त पोषण कंपनी, भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने वित्त वर्ष 2022-23 में 865 करोड़ रुपये का अभी तक का सर्वकालिक उच्च वार्षिक कर उपरांत टैक्स (पीएटी) तथा 1,139 करोड़ रुपये का कर पूर्व टैक्स (पीबीटी) दर्ज किया है। ये आंकड़े पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में क्रमशः 36 प्रतिशत और 37 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि प्रदर्शित करते हैं। इरेडा का शुद्ध गैर निष्पादनकारी परिसंपत्तियां (एनपीए) पिछले वित्त वर्ष 2021-22 के 3.12 प्रतिशत की तुलना में गिर कर वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 1.66 प्रतिशत तक रह गया है जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 47 प्रतिशत (प्रतिशतता के मामले में) की उल्लेखनीय गिरावट प्रदर्शित करती है।

इरेडा के निदेशक मंडल ने कंपनी के असाधारण निपादन तथा निरंतर वृद्धि की सराहना करते हुए आज आयोजित एक बैठक में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए लेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी।

इरेडा की ऋण खाताबही 31 मार्च, 2022 के 33,931 करोड़ रुपये से बढ़ कर 31 मार्च, 2023 को 47,076 करोड़ रुपये (39 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित करते हुए) तक पहुंच गई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 32,587 करोड़ रुपये की वार्षिक ऋण मंजूरी और 21,639 करोड़ रुपये के संवतिरण के साथ अभी तक का सर्वकालिक उच्च स्तर अर्जित किया है। यह पिछले वित्त वर्ष के 23,921 करोड़ रुपये की ऋण मंजूरी तथा 16,071 करोड़ रुपये के संवितरण की तुलना में क्रमशः 36 प्रतिशत और 35 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित करती है। यह कंपनी के इतिहास में अभी तक का सर्वोच्च वार्षिक ऋण संवितरण तथा मंजूरी दर्शाती है।

कंपनी का नेटवर्थ 31 मार्च, 2023 तक बढ़ कर 5,935 करोड़ रुपये तक (13 प्रतिशत की वृद्धि) पहुंच गया है जो 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के दौरान 5,268 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक वित्तीय मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

कर पूर्व लाभ : 834 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,139 करोड़ रुपये (37 प्रतिशत की वृद्धि)

कर उपरांत लाभ : 634 करोड़ रुपये के मुकाबले 865 करोड़ रुपये (36 प्रतिशत की वृद्धि)

स्वीकृत ऋण: 23,921 करोड़ रुपये के मुकाबले 32,587 करोड़ रुपये (36 प्रतिशत की वृद्धि)

संवितरित ऋण : 16,071 करोड़ रुपये के मुकाबले 21,639 करोड़ रुपये (35 प्रतिशत की वृद्धि)

ऋण खाताबही : 33,931 करोड़ रुपये के मुकाबले 47,076 करोड़ रुपये (39 प्रतिशत की वृद्धि)

नेटवर्थ : 5,268 करोड़ रुपये के मुकाबले 5,935 करोड़ रुपये ( 13 प्रतिशत की वृद्धि)

शुद्ध एनपीए : 3.12 प्रतिशत के मुकाबले 1.66 प्रतिशत (प्रतिशतता के लिहाज से 47 प्रतिशत की कमी)

इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कंपनी की वृद्धि का श्रेय हितधारकों के विश्वास और समर्थन को दिया। प्रदीप कुमार दास ने फिर से पुष्टि की कि इरेडा प्रधानमंत्री के ‘पंचामृत’ के टार्गेट तथा 2030 तक गैर फॉसिर्ल इंधन आधारित संस्थापित क्षमता के 500 गीगावॉट के लक्ष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने इरेडा के कर्मचारियों की समर्पित टीम की उनकी प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों के लिए सराहना की जिसने ऐसा ऐतिहासिक वित्तीय परिणाम संभव हो पाया। नवोन्मेषण, स्थिरता तथा प्रभावी जोखिम प्रबंधन पर कंपनी के निरंतर फोकस से आगे आने वाले वर्षों में इसके विकास और सफलता को और गति मिलने की उम्मीद है।

इरेडा ऐसा पहला पीएसयू है जिसने सेबी द्वारा निर्धारित की गई 60 दिनों की अंतिम समय सीमा के बावजूद केवल 25 दिनों में अपना वार्षिक लेखापरीक्षित वित्तीय परिणाम प्रकाशित करने के द्वारा इतिहास रच दिया है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान, इरेडा ने 30 दिनों में अपना वार्षिक लेखापरीक्षित वित्तीय परिणाम प्रकाशित कर दिया था।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

15 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.