Categories: News-Headlines

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS) मुख्यालय आज अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (आईडीएस) मुख्यालय आज अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है। चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और इस अवसर पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीआईएससी ने ‘’पर्पल बिरादरी’ के सभी रैंकों को बधाई दी है और उन्हें एकीकृत सशस्त्र बलों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया है।

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा संरचना के महत्वपूर्ण उद्देश्य को पूरा करने के लिए इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (आईडीएस) मुख्यालय को 1 अक्टूबर 2001 को एक त्रि-सेवा संस्था के रूप में स्थापित किया गया था। यह सेवाओं के बेहतर तालमेल और समर्पण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अपने आदर्श-वाक्य ‘संयुक्तता के माध्यम से विजय’ को पूरा करने के उद्देश्य से कई पहलों में सबसे आगे बना हुआ है।

पिछले दो दशकों में, इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (आईडीएस) मुख्यालय ने बल संरचना और क्षमता विकास, प्रौद्योगिकी प्रबंधन, रक्षा खुफिया जानकारी को मजबूत करने, सैन्य कूटनीति को बढ़ावा देने, तीनों सेवाओं के संयुक्त प्रशिक्षण को बेहतर बनाने और अन्य मित्र देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अच्‍छा करना, इंटरऑपरेबल ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स विकसित करना, सशस्त्र बलों के लिए प्रमुख खरीद में प्रगति करना तथा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) संचालन करना, जैसे प्रमुख राष्ट्रीय कोशिशों को बढ़ावा देने में रक्षा सेवाओं के प्रयासों का नेतृत्व किया है। संयुक्त संगठनों के रूप में, रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी, रक्षा साइबर एजेंसी और सशस्त्र बल विशेष संचालन प्रभाग के संचालन के प्रमुख मील के पत्थर भी हासिल किए गए हैं।

सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की संस्था का निर्माण परिवर्तनकारी सुधार हैं, जिसने तीनों सेवाओं के बीच सिनर्जी, रक्षा सेवाओं के आधुनिकीकरण तथा परिवर्तन और राष्‍ट्र के उच्च रक्षा संगठन में उनके एकीकरण को प्रोत्साहित किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.