Categories: News-Headlines

आसियान के महासचिव डॉ. काओ किम होर्न ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भेंट की

भारत और आसियान ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की है। नई दिल्ली में आज आसियान के महासचिव डॉ. काओ किम होर्न ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भेंट की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चा संपर्क, खाद्य सुरक्षा और व्यापार पर केंद्रित थी। आसियान महासचिव ने राष्ट्रीय राजधानी में विकसित क्षेत्रीय वास्तुकला में आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर सप्रू हाउस व्याख्यान भी दिया। उन्होंने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12-सूत्रीय प्रस्ताव पर कहा कि यह द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है।

भारत की 5 दिवसीय यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे डॉ. काओ किम होर्न बुधवार को बिहार के गया में महाबोधि मंदिर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने आसियान के साथ संपर्क को भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

8 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.