Categories: News-Headlines

आरजेडी ने झारखंड विधानसभा चुनाव, इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने झारखंड विधानसभा चुनाव, इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। यह फैसला झारखंड के पार्टी प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव की अध्‍यक्षता में रांची में हुई पार्टी नेताओं की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि चूंकि उनकी पार्टी गठबंधन का एक प्रमुख सहयोगी दल है, इसलिए पार्टी राज्‍य में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर समझौता करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे का फार्मूला जल्द ही तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर जे डी ने सीटों और उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है, जिसे पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के पास भेजा जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.