Categories: News-Headlines

आन्‍ध्र प्रदेश में पासलापुड़ी के जंगलों में पुलिस और नक्‍सलवादियों के साथ मुठभेड में 4 महिलाओं समेत 6 नक्‍सली मारे गये

आन्‍ध्र प्रदेश में पासलापुड़ी के जंगलों में पुलिस और नक्‍सलवादियों के साथ मुठभेड में चार महिलाओं समेत छह नक्‍सली मारे गये। पुलिस के अनुसार पुलिस थाने पर नक्‍सलियों के हमले की सूचना के आधार पर ग्रेहाउंड और भद्राद्रि कोठागुडेम जिला पुलिस तथा डी आर जी किस्‍ताराम सुकुमा और केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 141वीं बटालियन ने यह संयुक्‍त कार्रवाई की। तेलंगाना के चारला मंडल के निकटवर्ती छत्‍तीसगढ़ के सुकुमा जिले में किस्‍ताराम में यह मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोलीबारी में चार महिलाओं सहित छह नक्‍सली मारे गये। पुलिस ने घटनास्‍थल से दो राइफल और चार रॉकेट लांचर सहित अन्‍य सामग्री भी बरामद की है। नक्‍सलियों की पहचान की जा रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

19 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

19 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

19 minutes ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

19 minutes ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

19 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

19 minutes ago

This website uses cookies.