Categories: News-Headlines

आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच पर कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच पर कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन प्रशिक्षण कार्यक्रम (20-28 जून, 2022) राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के सहयोग से नई दिल्ली में आयोजित किया गया। भारत, मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका, बांग्लादेश और सेशेल्स के प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दरअसल वर्ष 2022-23 के लिए कोलंबो सुरक्षा सम्‍मेलन के सहयोग और गतिविधियों के लिए रोडमैप में चिन्हित सहभागिता गतिविधियों में से एक था जिस पर 9-10 मार्च 2022 को मालदीव में आयोजित एनएसए स्तर की 5वीं बैठक में सदस्य देशों द्वारा सहमति व्यक्त की गई थी।

प्रतिभागियों ने अपने-अपने देशों में आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच में आई विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की और आतंकवाद से संबंधित मामलों के तहत अभियोजन, अपने-अपने देशों में कानूनी प्रावधानों, आतंकवाद के वित्तपोषण (नकली मुद्रा सहित), ऑनलाइन कट्टरता और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रतिकूल प्रभाव, संगठित अपराध, आर्थिक खुफिया, साइबर एवं मोबाइल फॉरेंसिक, और इंटरपोल की भूमिका पर अपने-अपने अनुभव एवं सर्वोत्तम तौर-तरीके साझा किए।

पैनलिस्टों ने आतंकवाद और कट्टरता से संबंधित मामलों की प्रभावकारी जांच और अभियोजन के लिए कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के सदस्य एवं पर्यवेक्षक देशों के बीच अपने-अपने अनुभव साझा करने, घनिष्ठ सहयोग और समन्वय स्‍थापित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

समस्‍त प्रतिभागियों ने कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के तहत आतंकवाद और कट्टरता का मुकाबला करने में पारस्‍परिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान करने पर अपनी सहमति व्यक्त की।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

6 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

6 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

8 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

9 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

10 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.