Categories: News-Headlines

आज विश्‍व गठिया दिवस है; इस वर्ष का विषय है – यह आपके हाथों में है, इस पर ध्‍यान दें

आज विश्‍व गठिया दिवस है। इस दिवस का उद्देश्‍य गठिया और इसके विभिन्‍न रूपों, तत्‍काल निदान और उपचार को लेकर लोगों में जागरूकता बढाना है। इस वर्ष इस दिवस का विषय है – यह आपके हाथों में है, इस पर ध्‍यान दें। गठिया के कुछ लक्षणों में जोडों के आसपास लालिमा, दर्द, सूजन और जोडो में जकडन शामिल है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, नई दिल्‍ली, गठिया रोग विभाग की प्रमुख डॉक्‍टर उमा कुमार ने बताया गठिया के इन लक्षणों वाले रोगियों को उचित उपचार के लिए डॉक्‍टर से परामर्श करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि गठिया को नियंत्रित करने के लिए शारीरिक वजन पर ध्‍यान देना चाहिए।

आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि हर जोड का दर्द गठिया नहीं होता और सही इलाज मिलने से वो पूरी तरह ठीक हो सकता है। आज के टाईम में दवाईयां अवैलेबल हैं उससे इसका इलाज पूरी तरह हो सकता है, लेकिन जरूरी यह है कि आप होने ही न दें गठिया की बीमारी को। उसके लिए आप अपनी जीवनशैली को कंट्रोल करें। जिन मरीजों को आर्थराइटिस ऑलरेडी है, अगर दवाईयों के साथ-साथ वो योग भी प्रैक्टिस करते हैं, तो देखा यह गया है कि उनकी बिमारी दवाओं से जल्दी कंट्रोल हो जाती है और बाद में जा के दवाओं की जो डोजेस हैं वो भी कम हो सकती हैं।

गठिया की रोकथाम में योग की भूमिका को लेकर शरीर रचना विज्ञान विभाग, एम्‍स की डॉक्‍टर रीमा दादा ने कहा कि इस संस्‍थान के एक अध्‍ययन में पता चला है कि गठिया के नियंत्रण में योग को सहायक उपचार के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

6 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

10 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.