दैनिक भास्कर की सुर्खी है- जगमगाती तारों भरी रात के साथ इस साल को विदाई दीजिए और नए साल की नई सुबह को हो जाइये तैयार। पत्र लिखता है- लद्दाख में तारों का कुंभ, रात 2 बजे क्लिक की गई आकाशगंगा और तारों की तस्वीर। लेह से 300 किलोमीटर दूर हनले में 14 हजार फुट की ऊंचाई पर माइनस 21 डिग्री तापमान में कैद हुआ अद्भुत नजारा।
अमर उजाला सहित सभी अखबारों का शीर्षक है- भारत की अंतरिक्ष में एक और छलांग, स्पेडेक्स लॉन्च। अमरीका, रूस और चीन के विशेष क्लब में शामिल हो जाएगा भारत।
पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी की अधिकतर तस्वीरें अखबारो ने सचित्र प्रकाशित की हैं। राजस्थान पत्रिका लिखता है- बर्फ से ढके पहाड़ों की गोद में चले शिकारी।
नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- नए साल का जश्न शुरू, बंदिशें, भीड़ और जाम भी। पहाड़ों में एन्ट्री के लिए कतार, होटलों की बुकिंग हुई फुल।
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन का समाचार भी सभी अखबारों के प्रथम पृष्ठ पर है। हिन्दुस्तान लिखता है- भारत के खास मित्र रहे, जिमी कार्टर की मोहब्बत में हरियाणा का नसीराबाद गांव बन गया कार्टरपुरी।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment