अमेरिका के उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा आज के सभी समाचार पत्रों के मुख पृष्ठ पर है। दैनिक भास्कर की सुर्खी है- पीएम मोदी से मिले अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस.. ट्रेड डील और रक्षा सहयोग पर हुई अहम चर्चा।
पुराने ढर्रे पर नहीं चल सकती नौकरशाही- हम हजार साल के लिए बना रहे नीतियां। सिविल सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के शब्द अमर उजाला में हैं। पीएम मोदी ने सिविल सेवकों से कहा- कोई गांव, परिवार और नागरिक पीछे न छूटे, हो सबका समग्र विकास।
वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी भी अखबारों की सुर्खी बनी है। नवभारत टाइम्स के अनुसार शीर्ष न्यायालय ने याचिका कर्त्ता से कहा- हम पर संसदीय कामों में दखल का आरोप लगाया जा रहा, आप चाहते हैं हम केंद्र को निर्देश दें।
झारखंड के बोकारो में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बडी कामयाबी वीर अर्जुन सहित कई अखबारों में है। मुठभेड में एक करोड के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर।
रिर्जव बैंक का एक बडा फैसला राजस्थान पत्रिका में है, अब 10 साल से बडे नाबालिग भी बैकों में खुलवा सकेंगे सावधि और बचत खाते।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment