Categories: News-Headlines

आज का राशिफल 3 जनवरी 2022 सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि: झूठ बोलकर खुद नुकसान कर बैठेगें। विलासिता के सामानों पर भारी खर्च की उम्मीद है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। तेल तिलहन, अनाज और वस्त्रों के व्यवसाई लाभान्वित होंगे। समय अच्छा है। आप जिन लोगों से जुड़े रह रहे हैं, उनको एक बार परखने की आवश्यकता होगी। गलत संगत का असर आपके व्यक्तित्व पर गलत तरीके से दिख रहा है। काम से संबंधित बातों में भी आपको जागरूकता दिखाने की आवश्यकता होगी। अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान देते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करें। काम से संबंधित आ रही तकलीफ को दूर करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आज का दिन बेहतर बना रहेगा। आपमें कुछ नया सीखने व करने की दृढ़ इच्छा जागृत होगी।

वृषभ राशि: व्यापार में बदलाव की स्थिति बनेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। आज के दिन तय किए गए हर लक्ष्य को पूरा कर पाना संभव हो सकता है, इसलिए काम के प्रति ध्यान दें, न कि काम की गति के प्रति। जिन लोगों के साथ मेलजोल बना रहता था, उनके साथ थोड़ी दूरियां महसूस हो सकती हैं। महत्वपूर्ण बात के बारे में किसी के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिसकी वजह से आप अपने प्रयत्न बढ़ा सकते हैं। चन्द्रमा के गोचर से लाभ मिलेगा। किसी विवाद के सुलझने से नजदीकी संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। कोई बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है।

मिथुन राशि: मानसिक तनाव आज शांत होगा। कई दिनों से जो कार्य रुके हुए थे वे आज सहज ही हो जाएंगे। जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं, वह आज मिल सकता है। पुराना दिया हुआ पैसा आज मिलने वाला है। आपका आलस ही आपका नुकसान करा रहा है, नकारात्मक बातों को दूर करके शरीर में स्फूर्ति भी लाने की आवश्यकता होगी। खानपान में किया बदलाव शारीरिक ऊर्जा में बदलाव दिखा सकता है और विचारों में भी इसलिए जीवन शैली को सुधारना आपका केवल एक मात्र लक्ष्य फिलहाल होना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य का विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आज लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क राशि: आप की कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बनते बनते टल सकते हैं। कैरियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आज का दिन आपके लिए अत्यंत लाभदाई रहेगा, जो भी अटके हुए काम थे उनको गति प्राप्त होगी। आपके द्वारा भी प्रयत्न बढा जाने की वजह से मन में उत्साह और लक्ष्य के प्रति सकारात्मकता बनी रहेगी। किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए आपके द्वारा बनाई गई योजना आपको योग्य मार्गप्रदान कर सकती है। जिसके द्वारा लक्ष्य आपका जल्द ही पूरा होगा। आज कोई धार्मिक आयोजन संपन्न करवाने की योजनाएं बन सकती हैं। घर की मरम्मत आदि का विचार बन सकता है।

सिंह राशि: अतिथियों का आगमन होगा। आज के सारे काम अटके रहेंगे। भूमि में निवेश से लाभ होगा। अपनी बात को अधिकारी वर्ग को समझाने में सफल होंगे। आत्मविश्वास में कमी के चलते योग्यता अनुसार सफलता नहीं मिलेगी। काफी दिनों से जीवन में बदलाव ना देखने की वजह से आप चिंतित महसूस कर सकते हैं, लेकिन चिंता का कोई भी कारण नहीं होगा। क्योंकि, फिलहाल चल रहे कार्यों को स्थिरता के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता होगी। नए काम की शुरुआत के लिए अभी आपके पास पूरी योजना और जानकारी नहीं है। इसलिए अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में समय व्यतीत होगा। सामाजिक या विवाह के किसी संबंध में आपका योगदान बना रहेगा।

कन्या राशि: नए संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। किसी का बेसब्री से इन्तजार होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ संभव है। यात्रा हो सकती है। आज किसी समारोह आदि में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। परिवार के साथ वक्त बिताने की वजह से आपको उत्साहित महसूस होगा। कुछ लोगों के साथ काफी दिनों के बाद मुलाकात होने की वजह से मन को आनंद प्राप्ति होगी। यात्रा करते समय अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। पुराने मित्र के साथ अचानक से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि: अपने से बड़ों की राय आप को सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। आप अपने केरियर में बदलाव लाना चाहते हैं। वैवाहिक बाधा दूर करने के लिए ॐ भौमाय नम: का नियमित जाप करें, लाभ होगा। धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में कुछ योगदान दे सकते हैं। कोई पुराना मुद्दा उभरने से तनाव जैसा वातावरण बन सकता है। आज सभी काम पूरे हो सकते हैं। आपका लक्ष्य तय होने के बावजूद भी आप उसके प्रति कोई भी कदम नहीं उठा रहे हैं। जिसकी वजह से आपको गिल्ट का सामना करना पड़ सकता है। खुद के प्रति नाराजगी बनी रहेगी, इसे दूर करने के लिए अपने अंदर की सकारात्मक बातों को देखने की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक समारोह में जाने के योग हैं। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा। चन्द्रमा का गोचर इस समय उत्तम ग्रह स्थितियां बना रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को सुकून और खुशी देगी। आपके जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है, जिसके लिए आपको मानसिक रूप से भी तैयार रहने की आवश्यकता होगी। अपनी जीवन शैली को सुधारने की कोशिश के साथ-साथ अपने अंदर की नकारात्मक बातों को जानने की भी कोशिश करें। जिसकी वजह से उसके अंदर क्या बदलाव लाना है, यह तय करना आपके लिए आसान होगा।

धनु राशि: अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें। आपकी मनमर्जी से नुकसान हो सकता है। मेहनत करें, भाग्य बदल जायगा। समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी राजनैतिक संपर्क से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। समाज में प्रभावशाली बनेंगे। घर से संबंधित निर्णय आज आपके द्वारा लिया जा सकता है। प्रॉपर्टी की खरीदारी करने के लिए प्रयत्न और बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

मकर राशि: अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश करें। आपकी जीभ सुधार लें, जीवन खुद ब खुद सुधर जायगा। नए व्यापारिक सौदे होंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।कारोबार में उन्नति सम्भव है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून बना रहेगा। धार्मिक कार्यो में मन लगेगा। मन में अस्थिरता और बेचैनी बढ़ सकती है। परिस्थिति में आ रहे बदलाव आपके मन के खिलाफ होने की वजह से चिड़चिड़ापन भी महसूस होगा। फिर भी आप अपना मानसिक संतुलन खोने नहीं देंगे। फिलहाल परिस्थिति का केवल अवलोकन करें। संतान के कैरियर या शिक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कुम्भ राशि: आपको कोई भी समझ नहीं पाया है। कभी कुछ, कभी कुछ— आप एकमत नहीं रहते। संतान के कार्यो में व्ययवृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थ व आलस्य में रहेंगे। दिन की शुरुआत में किसी नुकसान का सामना आज आपको करना पड़ सकता है। आज करीबी रिश्तों में भी दरार महसूस होगी। किसी का आपके प्रति अचानक से बदला बर्ताव आपके लिए मानसिक तकलीफ का कारण होगा। परिवार से संबंधित नकारात्मक घटना का असर आप पर गहरा हो सकता है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका सहयोग रहेगा। आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।

मीन राशि: परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बड़े निवेश से बचें। संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का तबादला हो सकता है। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा। संतान और प्रेम का भाव उत्तम बना रहेगा। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी से मुलाकात सुकून प्रदान करेगी। आज मन पर उदासीनता बनी रहने की वजह से किसी के साथ भी संवाद ठीक से कर पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आपके द्वारा बोली गई बातों की वजह से गलतफहमियां भी बढ़ने की आशंका बन रही है। परिस्थिति आपके पक्ष में नहीं है। इसलिए महत्वपूर्ण काम को शुरू न करें। निर्णय लेते समय अधिक भावुक होकर निर्णय लेने से परहेज रखें। आपके अनुभव द्वारा दूसरों को मार्गदर्शन देना आपके लिए संभव हो सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.