Categories: News-Headlines

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 13 अक्टूबर 2021

मेष राशिफल: आप की भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी। धर्म से जुडी यात्रा सफल रहेगी।

वृषभ राशिफल: परिवार में किसी समारोह की रुपरेखा बनेगी।बड़े खर्च सामने आएंगे। पिता के साथ मतभेद सम्भव हैं। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा।

मिथुन राशिफल: व्यवसायिक बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में टकराव सम्भव है।

कर्क राशिफल: व्यापार की नई योजनाएं लाभांवित करेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु आप के कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा।

सिंह राशिफल: भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की की चिंता रहेगी बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।

कन्या राशिफल: मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। कारोबार में बार बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है।

तुला राशिफल: नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा।वाहन सुख मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। घर परिवार की‍ चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से नाराज रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।

धनु राशिफल: मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

मकर राशिफल: आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दुःख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशिफल: आय के नए स्त्रोत हाथ आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है। जीवन साथी के साथ मतभेद होगा।

मीन राशिफल: संतान की उन्नति से खुश होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा। कार्य की अधिकता के बीच वाणी पर नियंत्रण रखें। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.