Categories: News-Headlines

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 24 दिसंबर 2021

मेष राशि: आप जिन लोगों को अपना मान रहे हैं वे आप की निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शुरु करने का अनुकूल समय है। कारोबारी विस्तार का मन बनेगा। संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। संतान से संबधित कोई समस्या भी सामने आ सकती है, उसका निराकरण जरूर करें।

वृषभ राशि: आप की मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती हैं। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। आज पूर्ण दाम्पत्य सुख मिलेगा। संतान की ओर से कोई समस्या सामने आ सकती है। उसका निदान करें। आज व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि: व्यवसायिक अटके काम पूरें होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाने का मौका मिलेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं। धन आगमन सम्भव है। संतान के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। विवाद न करें, डांटने की बजाए समझाइश से काम लें। आज समय अनुकूल है। दिनभर आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे।

कर्क राशि: अपने वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रुकने से तनाव होगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। मेहनत से काम करें सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आज संतान को कोई दिक्कत आ सकती है। उसकी समस्याओं का निदान प्राथमिकता से करें। खासतौर पर पुत्र संतान की समस्या खत्म करने की कोशिश करें।

सिंह राशि: दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थानान्तरण व विभागीय परिवर्तन के योग हैं। आज ग्रह गोचर पूरी तरह आपके पक्ष में हैं। पारिवारिक मामलों में भाग्य मेहरबान रहेगा। संतान को कोई विशेष कैरियर या शैक्षिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि: जिन लोगों को स्वय पर भरोसा रहता है वे सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेते हैं। मेहनत के बल पर आज मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक विस्तार की योजना बनेगी। धार्मिक कार्य में समय बीतेगा। आज सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। संंतान के कैरियर के संबंध में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पुत्र संतान को स्वास्थ्य संबंधी शिकायत या समस्या आ सकती है।

तुला राशि: पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। अपने राज दूसरों को बताने से बचे। संतान के सुख के लिए श्रेष्ठ योग बने हुए हैं। आज संतान से संबंधित कोई खुशखबरी अवश्य मिलेगी।

वृश्चिक राशि: आप के अपनों से राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे। बुजुर्गो की भावनाओं का सम्मान करें। आय बढ़ेगी। आज राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। संतान से संबंधित कोई समस्या सामने आए तो उसका त्वरित निराकरण करें। संतान की हरसंभव सहायता करने का दिन है, इसका उचित परिणाम मिलेगा।

धनु राशि: पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। यात्रा सम्भव है। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ होगी, राजनैतिक संपर्क से लाभ मिलेगा। संतान से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त हो सकती है, खासतौर पर पुत्र की कोई शिकायत मिले तो डांटने की बजाए समझाबुझाकर मसले को सुलझाएं।

मकर राशि: पारिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं। रुका धन मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में दखल से बचें। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान के कैरियर के लिए कोई धनसंबंधी जरूरत आ सकती है। इसके लिए प्रयास करें, कामयाबी मिलेगी। संतान को आज किसी भी जरूरी काम के लिए धनाभाव न होने दें, इसका अच्छा परिणाम जरूर प्राप्त होगा। परिजनों से मन प्रसन्न बना रहेगा।

कुम्भ राशि: आप जो भी करते हैं लोगों की परवाह नहीं करते। ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। आज भाग्य पूरी तरह मेहरबान बना हुआ है। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। संतान के विषय में कुछ चिंता बनी रहेगी हालांकि उनसे संबंधित कोई अहम समस्या का समाधान भी हो सकता है।

मीन राशि: अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। तनाव होने से निर्णय नहीं ले पायगें। आज शांति से समय व्यतीत करें। आज आपका सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान से मतभेद पैदा हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी हाल में वाद-विवाद की स्थिति पैदा न होने दें। संतान को समझाइश देकर संतुष्ट करने का प्रयास करें।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

51 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.