कुछ अखबारों की बड़ी सुर्खी है- भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करेगा।
जनसत्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान के साथ लिखा है- देश को वैश्विक विनिर्माण केन्द्र बनाने के लिए सरकार के इस दिशा में किये गए सुधारों से यह संभव है। विदेश मंत्रालय के इस स्पष्टीकरण को अधिकांश अखबारों ने मुख पृष्ठ पर दिया है- एल.ए.सी. विवाद समाप्ति पर कुछ कदम अभी बाकी, पाकिस्तान स्थित अमरीकी राजदूत की पी.ओ.के. यात्रा पर भारत का कड़ा विरोध।
हिन्दुस्तान में सख्ती शीर्षक से पहली खबर है- नई आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय की 35 स्थानों पर कार्रवाई।
अमर उजाला ने डिजिटल मुद्रा ई-रूपी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने की खबर के साथ लिखा है- डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, मनी लॉड्रिंग पर नजर रखना आसान होगा।
दैनिक ट्रिब्यून लिखता है – जल्द आयेगा रुपये का डिजिटल अवतार। लोकसत्य ने पहले पन्ने पर खबर दी है- भारत का पहला सौर ऊर्जा से चलने वाला गांव बनेगा- विश्व भर में सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध गुजरात का मोढेरा गांव।
दैनिक भास्कर ने विशेष शीर्षक से – आवृति और आयाम के आधार पर आवाजों का रंगों में वर्गीकरण प्रस्तुत किया है। बेहद रोचक इस आलेख में, न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित शोध के हवाले से लिखा गया है- सफेद, भूरी और गुलाबी आवाजें मन को सुकून देती हैं, चीखने-चिल्लाने की आवाजें बैंगनी हैं, ये परेशान करती है। सफेद आवाजे दिमाग की एकाग्रता बढ़ाती है, इससे याद्दाश्त बढाती है। कुछ आवाजें आपको सुला देती है। पत्र लिखता है – आवाज फ्रीक्वेंसी और एम्लीटयूड यानि आवृति और आयाम पर निर्भर करती है। लगभग 20 साल चले इस शोध के बाद अमरीका की कंपनियां सफेद आवाज पर आधारित डिवाइस बना रही है जो सोने में मदद करेगा। जेल में बंद लोकतंत्र समर्थक मानवाधिकार कार्यकर्ता को शांति का नोबेल पुरस्कार दिये जाने को भी अखबारों ने अहमियत दी है।
नवभारत टाइम्स के शब्द हैं- पुतिन के तीन विरोधियों को दिया जाएगा शांति का नोबेल। हिन्दुस्तान ने खबर का शीर्षक दिया है – दमन के खिलाफ आवाज को नोबेल। राजस्थान पत्रिका के शब्द है- युद्धरत रूस और यूक्रेन के दो संगठन शांति के शिखर। दैनिक जागरण की खबर है – पराली जलाने पर मामले आपराधिक नहीं, लेकिन लग सकता है बड़ा जुर्माना।
कई अखबारों ने महिला और बाल विकास मंत्रालय के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर शाम 5 बजे तक बढ़ाने की खबर दी है। आवेदक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल-डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट आइ.एन. www.awards.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment