Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 8 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

उत्‍तराखंड विधानसभा में समान नागरिकता संहिता बिल पारित होने की खबर सभी अखबारों में प्रमुखता से छाई हुई है। दैनिक जागरण की सुर्खी है- उत्‍तराखंड ने रचा इतिहास, समान नागरिक संहिता विधयेक पारित। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- उत्‍तराखंड में साफ हुआ समान कानून का रास्‍ता, बिल ध्‍वनि मत से पास।

अमरीका में भारतीय विद्यार्थियों पर एक के बाद एक हमले की खबर भी आज अधिकतर अखबारों में है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- अमरीका में 38 दिन में सात भारतीय छात्रों की मौत, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- भारतीयों के खिलाफ घृणा अपराध चालीस प्रतिशत बढ़े।

राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दिल्‍ली मेट्रो में यात्रा करने की खबर सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित की है। अखबार लिखते हैं- राष्‍ट्रपति ने दिल्‍ली मेट्रो में किया सफर, स्‍कूली विद्यार्थियों से की बातचीत।

अब धार्मिक स्‍थलों की भी सैर कराएगी राजस्‍थान की शाही ट्रेन, नई दिल्‍ली से प्रयागराज, वाराणसी होते हुए अयोध्‍या जाएगी पैलेस ऑन व्‍हील्‍स- राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है।

मौनी अमावस्‍या पर दो करोड़ श्रद्धालुओं के स्‍नान करने का अनुमान। नौ घाटों पर लगेगी संतों, भक्‍तों की मौन डुबकी, तैयारियां हुई पूरी, आज से तीन दिनों के लिए प्रयागराज में भारी वाहनों का प्रवेश बंद हरिभूमि में है।

फिर से मौसम में आए बदलाव की खबर कई अखबारों ने कुछ यूं प्रकाशित की है- हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- ठंडी हवाओं के चलते प्रदूषण घटा पर ठिठुरन बढ़ी, बुजुर्गों को घर की खराब हवा से खतरा। जनसत्‍ता लिखता है- मैदानी इलाकों में दो दिन बनी रहेगी ठंडक।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.