Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 7 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

जम्‍मू-कश्‍मीर से संबंधित दो प्रमुख विधेयकों के लोकसभा में पास होने को आज सभी अखबारों ने प्रमुखता दी है। अमर उजाला के शब्‍द हैं – जम्‍मू-कश्‍मीर पुनर्गठन और आरक्षण संशोधन विधेयक पर लोकसभा की मुहर। हिन्‍दुस्‍तान ने गृह मंत्री अमित शाह के हवाले से लिखा है- पूर्व में हुई गलतियों का खामियाजा जम्‍मू-कश्‍मीर को वर्षों तक भुगतना पड़ा और पीओके बना। वहीं, राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- महिला समेत दो कश्‍मीरी विस्‍थापितों का होगा विधानसभा में नॉमिनेशन।

अवैध निवेश और ऑनलाइन ठगी से जुड़ी वेबसाइटों पर सरकार की सख्‍ती को कई अखबारों ने प्रकाशित किया है। नवभारत टाइम्‍स के मुख पृष्‍ठ की खबर है- लोगों को ठगने वाली 100 से अधिक वेबसाइट ब्‍लॉक की गई। हरिभूमि ने लिखा है- ठगों के निशाने पर रिटायर्ड कर्मचारी महिलाएं और बेराजगार।

डीपफेक मामलों पर जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी – राष्‍ट्रीय सहारा में है – पत्र लिखता है सोशल मीडिया कंपनियों पर सरकार कसेगी नकेल।

देशबन्‍धु के अनुसार देहरादून में कल से आयोजित होने वाले इन्‍वेस्‍टर्स समि‍ट में पहुंचेंगे 50 से ज्‍यादा उद्योगपति। देश के शीर्ष व्‍यावसायी भी शामिल।

दैनिक भास्‍कर के मुख पृष्‍ठ की सुर्खी है – शिखर पर शेयर बाजार…. 7 दिन में 21 लाख करोड़ रुपये बढ़ी निवेश की वैल्‍यू।

जनसत्‍ता के कारोबार पन्‍ने की खबर है- भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक कल मुम्‍बई में शुरू। रेपो दर यथावत रहने की उम्‍मीद।

सेहत की चिंता शीर्षक से हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- दुनियाभर में 90 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं में पोषक तत्‍वों की कमी।

दैनिक भास्‍कर के अनुसार श्रीराम लला मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा के दौरान 50 देशों के अतिथि भाग लेंगे। प्रारंभिक अनुष्‍ठान के समय प्रधानमंत्री स्‍वयं उपस्थित रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.