Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 24 अगस्त 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

चन्‍द्रयान-3 मिशन की सफलता अख़बारों की बड़ी ख़बर है। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- चांद पर हिन्‍दोस्‍तां हमारा, दक्षिण धुव्र पर उतरने वाला भारत पहला देश। हरिभूमि लिखता है- अब सूर्य और शुक्र मिशन हैं लक्ष्‍य। दैनिक भास्‍कर के शब्‍द हैं- हुए चन्‍द्र दर्शन, अगले महीने सूर्य नमस्‍कार, इस पर काम आज से शुरू। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- विक्रम लैंडर से बाहर आया प्रज्ञान रोवर, विक्रम ने भेजी पहली तस्‍वीर, चहुंओर हर्षोल्‍लास, लैंडर विक्रम के चांद पर उतरते ही देश-विदेश में प्रफुल्लित भारतीयों के चित्र अख़बारों ने प्रकाशित किए हैं।

जोहानिस्‍बर्ग में ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बयान पर जनसत्‍ता का शीर्षक है- ब्रिक्‍स के विस्‍तार का पूरा समर्थन करता है भारत। अफ्रीकी संघ को जी-20 की स्‍थायी सदस्‍यता देने के श्री मोदी के प्रस्‍ताव को समर्थन मिलने की सम्‍भावना

देशबंधु की ख़बर है- साल में दो बार होंगी दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं, विद्यार्थियों को पढ़नी होंगी दो भाषाएं, किताबों में भी किया जा सकता है बदलाव। नई शिक्षा नीति पर केन्‍द्र और राज्‍य के सहयोग से सकल घरेलू उत्‍पाद का छह प्रतिशत खर्च करने का लक्ष्‍य, अगले साल से नया नियम होगा लागू।

जनसत्‍ता का शीर्षक है- पूर्वोत्‍तर के विशेष प्रावधानों को छूने की मंशा नहीं, केन्‍द्र सरकार ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय में कहा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस तरह की आशंकाए पैदा करने की किसी भी प्रयास की निन्‍दा की।

दैनिक जागरण की ख़बर है- यूरोपीय संघ के देशों को स्‍टील का निर्यात करना होगा मुश्किल, यूरोपीय संघ ने कार्बन बॉर्डर एडजेस्‍टमेंट व्‍यवस्‍था- सी.बी.ए.एम. संबंधी अधिसूचना जारी की। निर्यातकों को देनी होगी लगभग आठ सौ जानकारी, उर्वरक, सीमेंट, बिजली और हाइड्रोजन पर भी लागू होगा यह नियम, मुक्‍त व्‍यापार समझौते पर चल रही बातचीत हो सकती है प्रभावित।
हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- प्‍याज की नीलामी आज से, प्‍याज कारोबारियो ने विरोध वापस लेने का फैसला किया, चालीस प्रतिशत निर्यात शुल्‍क का कर रहे थे विरोध।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

23 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

58 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.