Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 22 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने की खबर आज सभी अख़बारों के प्रथम पृष्‍ठ पर है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी का शिकंजा, पद पर रहते हुए मुख्‍यमंत्री की गिरफ्तारी का पहला मामला। जनसत्‍ता की सुर्खी है- दिल्‍ली हाईकोर्ट की गिरफ्तारी पर रोक से इंकार के बाद प्रवर्तन निदेशालय की शराब घोटाले में त्‍वरित कार्रवाई।

हजारों करोड़ रुपये का चुनावी चंदा लेने के लिए इस्‍तेमाल किए गए चुनावी बॉंड से जुड़े महत्‍वपूर्ण डेटा को चुनाव आयोग द्वारा आम जनता के सामने पेश करने की खबर भी अधिकतर अखबारों की सुर्खी बनी है। देशबन्‍धु लिखता है- नौ सौ से अधिक पन्‍नों में जनता के सामने आए आकड़े, चुनाव आयोग ने एसबीआई से मिला सारा डेटा अपलोड किया।

सोने की कीमत तेजी से बढ़ने की खबर आज कई अख़बारों ने आकड़ों सहित प्रकाशित की है- अमर उजाला लिखता है- सोना पहली बार 67 हजार के पार। राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है- सोने का नया रिकार्ड, अब तक के उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंचा।

भारत में “हम दो हमारा एक” का ट्रेंड, 2050 तक घटेगी आबादी। राजस्‍थान पत्रिका की खब़र है। पत्र लिखता है- लैंगिक अनुपात भी गड़बडाने का खतरा। जनसत्‍ता ने भी इस विषय पर शोध पत्रिका लांसेट का हवाला दिया है। भारत की प्रजनन दर दो से कम, 2050 में एक दशमलव तीन प्रतिशत हो जाएगी।

आज विश्‍व जल दिवस पर दैनिक जागरण ने विशेष खबर प्रकाशित की है- ओडिसा प्रयोगशाला में डिजाइन किया कृत्रि‍म कोरल रीफ, समुद्र में बनने लगा जंगल। मत्‍स्‍य उत्‍पादकता बढने के साथ पारिस्‍थ‍ितिकि तंत्र में होगा सुधार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां भी होंगी कम। दैनिक भास्‍कर ने वॉटर डे चैलेंज विषय के साथ पानी बचाने की पांच आदतों को सुर्खी बनाया है।

नवभारत टाइम्‍स ने फिल्‍म ऐ मेरे वतन के माध्‍यम से रेडियो की याद ताज़ा की, पत्र लिखता है- रेडियो के सहारे लड़ी आजादी की जंग की दास्‍तान।

काशी मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं के बीच पांच लाख भक्‍तों ने खेली भस्‍म से होली। अमर उजाला की सुर्खी है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

13 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.