Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 21 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

चुनाव आयुक्‍तों की नियुक्ति में जज जरूरी नहीं, हिन्‍दुस्‍तान सहित अधिकतर अखबारों की पहली खबर बनी है। जनसत्‍ता लिखता है- चयन समिति से प्रधान न्‍यायाधीश को बाहर रखने के फैसले का केन्‍द्र ने बचाव किया। वहीं नवभारत टाइम्‍स ने केन्‍द्र सरकार के इन शब्‍दों को प्रकाशित किया है- पैनल में जज हों तभी आजाद चुनाव आयोग, ऐसा नहीं।

लोकसभा चुनाव की वजह से कई परीक्षाओं की तिथियां बदली जनसत्‍ता की सुर्खी है। पत्र लिखता है- परीक्षा के कार्यक्रमों में बदलाव से अभिभावक और अभियर्थी चिंतित। अंतरिक्ष यात्रियों का सुरक्षा कवच बनेगा स्‍वदेशी पैराशूट, गगनयान मिशन में आत्‍मनिर्भर भारत दम, टीसीएल बना रही चार पैराशूट दैनिक जागरण की सुर्खी है।

दुनिया में सबसे खुशहाल देशों की सूची कई अखबारों ने आज आंकड़ों सहित प्रकाशित की है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- संयुक्‍त राष्ट्र ने हैप्‍पीनैस इंडेक्‍स 2024 की रिपोर्ट जारी की, फिनलैण्‍ड लगातार सातवीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश। नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- खुशहाल देशों की लिस्‍ट में भारत एक सौ 26वें स्‍थान पर।

छह सौ किलो टन तक पहुंच सकता है देश का सौर कचरा राष्‍ट्रीय सहारा ने यह खबर सचित्र प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- यह कचरा सात सौ बीस स्‍विमिंग पूल को भरने के बराबर है।

रंग एकादशी पर मथुरा अयोध्‍या में होली का रंग दैनिक भास्‍कर की खबर है। पत्र लिखता है- अयोध्‍या में नागा, मथुरा में आठ लाख भक्‍त, वृंदावन में फूलों से होली।

कंपनियों में अब महिला कर्मियों को अवसर देने के रूझान की खबर राजस्‍थान पत्रिका ने प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- कैंपस प्‍लेसमेंट में अब 40 फीसदी महिलाएं, पांच फीसदी बढ़ी भर्तियां।

अब वर्चुअल वर्ल्‍ड में पढाई करेंगे विद्यार्थी, स्‍कूल ऑफ ओपन लर्निंग जून से शुरू करेगा लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टिम, ऑनर्स स्‍नातकोत्‍तर और एम बी ए के छात्रों के लिए हो रही है शुरुआत। अमर उजाला की खबर है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.