Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 16 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री का जनमन अभियान के ला‍भार्थियों के साथ संवाद अखबारों की बडी खबर है। राष्‍ट्रीय सहारा ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बयान को सुर्खी दी है- जिसे कोई नहीं पूछता उसे मोदी पूजता है। प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के एक लाख लाभार्थियों को 540 करोड रूपये की पहली किस्‍त जारी। सरकार के दस साल रहे गरीबों को स‍मर्पित।

हरिभूमि ने नीति आयोग की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है- सरकारी योजनाओं से नौ साल में 25 करोड लोग गरीबी से मुक्‍त। बहु-आयामी गरीबी नौ वर्ष में 29 प्रतिशत से घटकर लगभग 11 प्रतिशत हुई। उधर विश्‍व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के अवसर पर ऑक्‍सफैम की रिपोर्ट का उल्‍लेख करते हुए हिन्‍दुस्‍तान का कहना है- दुनिया भर में पांच अरब लोग और गरीब हुए। एक लाख चालीस हजार डॉलर प्रतिघंटे बढी अमीरों की दौलत।

जनसत्‍ता की बड़ी खबर है – रणनीतिक साझेदारी मजबूत करेंगे भारत और रूस। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन से फोन पर की बात, प्रधानमंत्री ने रूस को ब्रिक्‍स समूह की अध्‍यक्षता के लिए दी शुभकामनाएं और भारत के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।

पंजाब केसरी की बडी खबर है- अकेले चुनाव लडेगी बहुजन समाज पार्टी। मायावती ने अपने जन्‍मदिन पर किया एलान। दैनिक ट्रिब्‍यून की टिप्‍पणी आई एन डी आई ए गठबंधन को झटका। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर साधा निशाना।

दैनिक जागरण की सुर्खी है- डिस्‍कॉम को स‍बसिडी नहीं देने वाले नपेंगे। बिजली कानून 2024 के नये नियमों की मसौदा अधिसूचना जारी। एक सीमा से ज्‍यादा शुल्‍क तय नहीं कर सकते डिस्‍कॉम।

अमर उजाला का कहना है – ठंड और कोहरे का कहर, चार सौ उडाने प्रभावित, 68 रद्द, एक सौ ट्रेनें भी लेट।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.