Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 14 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

संसद की सुरक्षा में गंभीर चूक आज के सभी समाचार पत्रों की पहली खबर है। अमर उजाला की सुर्खी है- संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदे दो युवक। पांच आरोपी गिरफ्तार। देशबंधु का कहना है- संसद की सुरक्षा में फिर लगी सेंध। सदन में स्‍मोक बम लेकर कूदे दो युवक। दैनिक जागरण के अनुसार गृह मंत्रालय ने जांच के लिए समिति गठित की।

पराली जलाना हर हाल में रूकना चाहिए। दैनिक जागरण के अनुसार, दिल्‍ली एन सी आर में बढते वायु प्रदूषण के मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीमकोर्ट ने कहा- प्रदूषण पर अंकुश के लिए कदम उठायें राज्‍य सरकारें। एक्‍शन प्‍लान लागू करके दो महीने में रिपोर्ट देने का निर्देश। दैनिक भास्‍कर ने सुप्रीमकोर्ट के शब्‍दों को दिया है- प्रदूषण रोकने के लिए न्‍यायिक निगरानी जरूरी।

दिल्‍ली में अवैध निर्माण तोडने पर पाबंदी बढी, हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- अनाधिकृत संरचनाओं को छूट देने वाला विधेयक लोकसभा में पेश। नवभारत टाइम्‍स का कहना है- दिल्‍ली को तोडफोड से 2026 तक मिलेगी राहत।

गजा में तत्‍काल युद्धविराम को लेकर संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में पेश प्रस्‍ताव के समर्थन में भारत के मतदान को जनसत्‍ता सहित कई अखबारों ने दिया है।

दुबई में धरा गया महादेव ऐप का मालिक उप्‍पल, राष्‍ट्रीय सहारा में है। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दो मुख्‍य मालिकों में से एक रवि उप्‍पल को प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा जारी रेडकार्नर नोटिस के आधार पर दु‍बई में स्‍थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

15 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.