Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 10 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

दिल्‍ली आबकारी नीति मामले में मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल की दिल्‍ली हाई कोर्ट में याचिका खारिज होने हो अखबारों ने महत्‍व दिया है। अमर उजाला की सुर्खी है- विधि सम्‍मत है केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड। दिल्‍ली हाई कोर्ट ने कहा प्रवर्तन निदेशालय के पास पर्याप्‍त सबूत, मुख्‍यमंत्री ने साजिश रची तथा आय छिपाने और उपयोग में भी थे शामिल।

जनसत्‍ता की खबर है- महराष्‍ट्र में विपक्षी महाविकास अघाडी गठबंधन में सीट बटवारें का पेच सुलझा, शिवसेना उद्धव गुट सबसे ज्‍यादा 21 सीट पर लडेगा चुनाव। कांग्रेस 17 सीटों पर और शरद पवार पार्टी को मिली दस सीटें।

दैनिक भास्‍कर का विश्‍लेषण है चुनाव के आगे पीछे विदेशी निवेश ज्‍यादा, चुनाव में भारतीय शेयरों पर बडा दांव लगाती रही हैं विदेशी संस्‍थाएं, इस साल फरवरी से अचानक पलटा ट्रेंड।

राजस्‍थान पत्रिका इकोनॉमिक और मौसम शीर्षक से लिखता है- नव संवत्‍सर पर बहार, सेंसेक्‍स पहली बार 75 हजार के पार, बाजार की रॉकेट रफ्तार के बीच सामान्‍य मॉनसून के आसार। राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश सहित पश्चिमोत्‍तर राज्‍यों में होगी अच्‍छी बारिश, मॉनसून का प्रवाह ला-नीना से होगा तेज।

दैनिक जागरण का कहना है- बढते कर्ज के बावजूद काबू में रहेगा एनपीए। बैंकों की ओर से बढती जा रही सतर्कता से पिछले वित्‍त वर्ष में फंसे हुए कर्ज का स्‍तर दो दशमलव सात प्रतिशत रहने की उम्‍मीद। सरकारी बैंकों के साथ प्राईवेट बैंक भी बरत रहे हैं सावधानी। नवभारत टाइम्‍स ने एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है- बचत घटी और परिवारों ने घरेलू कर्ज लेकर तोड दिए रिकॉर्ड, दिसम्‍बर 2023 तक पर्सनल लोन में दिखी काफी तेजी।

हिन्‍दुस्‍तान की खबर है- सीआरपीएफ के जवानों ने 21 साल से बंद राम मंदिर के दरवाजे खोले।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.