आईपीएल क्रिकेट में कल रात दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया। 165 रन के लक्ष्य के जबाव में सनराइजर्स हैदराबाद ने जेसन रॉय के 60 और कप्तान केन विलियम्सन के नाबाद 51 रन की बदौलत तीन विकेट पर 167 रन बनाए। जेसन रॉय को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 164 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने 82 रन की शानदार पारी खेली। सनराइजर्स की ओर से सिद्धार्थ कौल ने दो और संदीप शर्मा, भुवनेश्वर कुमार तथा राशिद खान ने एक-एक विकेट लिए।
इस वर्ष के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की यह दूसरी जीत है और वह अंक तालिका में अब भी सबसे नीचे हैं। राजस्थान रॉयल्स छठे स्थान पर है और प्ले ऑफ में पहुंचने के अभियान में अभी उसे चार मैच खेलने बाकी हैं।
आईपीएल में आज दो मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में दिन के साढ़े तीन बजे शारजाह में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दूसरे मैच में शाम साढ़े सात बजे अबू धाबी में मुम्बई इंडियन्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment