Categories: News-Headlines

अयोध्‍या में ‘रामलला विराजमान’ का प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह 22 जनवरी को, राज्‍य के सभी शिक्षण संस्‍थाएं बंद रहेंगे

अयोध्‍या में ‘रामलला विराजमान’ का प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह इस महीने की 22 तारीख को होगा। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने इस अवसर को राष्‍ट्रीय आयोजन के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। बाईस जनवरी को राज्‍य की सभी शिक्षण संस्‍थाएं बंद रहेंगी।

उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में आतिशबाजी और दीपावली का नजारा होगा 22 जनवरी की रात को हर सरकारी इमारत रोशन होगी हर मंदिर में दिए जलेंगे। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ दिन नजदीक आ रहा है और सारी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। 22 जनवरी को प्रदेश में कोई भी शराब की दुकान नहीं खुलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 जनवरी को अयोध्या में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएंगे, ऐसा ही प्रदेश के हर जिले में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल अयोध्या में तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अयोध्या पर एक विशेष ऐप भी विकसित किया जाएगा जो 22 जनवरी को पर्यटकों और आमंत्रित अतिथियों की मदद करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.