Categories: News-Headlines

अयोध्‍या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शनों के लिये आज लगातार दूसरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा

अयोध्‍या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शनों के लिये आज लगातार दूसरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही राम मंदिर के मुख्‍य द्वार पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। कल करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और पूजा की। उत्तर प्रदेश के महानिदेशक, कानून व्‍यवस्‍था, प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अनेक कदम उठाये गये हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब आठ हजार पुलिस कर्मियों को मंदिर के अंदर और बाहर तैनात किया गया है। उन्‍होंने श्रद्धालुओं से संयम बनाये रखने की अपील की। इस बीच श्रद्धालुओं की बढती संख्‍या को देखते हुए मंदिर में दर्शन का समय शाम सात बजे से बढ़ाकर रात दस बजे तक कर दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

1 hour ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

2 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.