अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि जब तक सभी अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान से सुरक्षित नहीं निकाल लिया जाता, तब तक उसके सैनिक वहां रुके रहेंगे। पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रपति ने कहा कि काबुल में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न होना तो अपरिहार्य था।
जो बाइडेन ने कहा कि सभी अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालने के लिए अगर 31 अगस्त के बाद भी सैनिकों को वहां रुकना पडे तो वे रुकेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि करीब दस से 15 हजार अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान से निकाला जाना है। इसके अलावा 50 से 65 हजार के बीच अफगान नागरिकों को भी निकालने का काम किया जाएगा, जिनमें वैसे लोग भी शामिल हैं जो अमेरिकी सैनिकों के लिए अनुवादक का काम करते थे।
इस समय लगभग चार हजार पांच सौ अमेरिकी सैनिक राजधानी काबुल स्थित करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नियंत्रण संभाल रहे हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment