Categories: News-Headlines

अमेरिकी राष्ट्रपति ने विनाशकारी तूफान के बाद मिसिसिपी के लिए आपातकालीन घोषणा को मंजूरी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विनाशकारी तूफान और बवंडर की चपेट में आए मिसिसिपी राज्य के लिए आपातकालीन घोषणा को मंजूरी दी है। इस प्राकृतिक आपदा में मिसिसिपी में 25 और अलाबामा राज्य में एक व्यक्ति मारा गया। राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया है कि इस घोषणा के तहत प्रभावित क्षेत्रों में केन्द्रीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कैरोल, हम्फ्रीज़, मुनरो, और शार्की काउंटी में प्रभावित लोगों के लिए यह सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी दी है कि रविवार को मौसम और खतरनाक हो सकता है। पूर्वी लुइसियाना, दक्षिण-मध्य मिसिसिपी और दक्षिण-मध्य अलाबामा में तेज हवाएं चलने और बवंडर आने की आशंका है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.