Categories: News-Headlines

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने रिपब्लिकन सांसदों से देश को एक करने, अर्थव्‍यवस्‍था के पुनर्निर्माण में साथ देने का आह्वान किया

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने रिपब्लिकन सांसदों का आह्वान किया है कि वे देश को एक करने और अर्थव्‍यवस्‍था के पुनर्निर्माण का काम पूरा करने में उनका साथ दें। अपने दूसरे स्‍टेट आफॅ द यूनियन सम्‍बोधन में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने विभाजित संसद में मौजूद मतभेदों को दूर करने का आह्वान किया। जनवरी में प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत होने के बाद यह उनका पहला सम्‍बोधन था। जो बाइडन ने अपने 72 मिनट के सम्‍बोधन में विपक्षी दल के साथ मिलकर काम करने की शपथ ली और कहा कि अमेरिका की कहानी प्रगति की है और ये मुसीबतों से उबर कर मजबूत बना है। उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र अडिग और अखंडित है। उन्‍होंने बताया कि अमेरिका की अर्थव्‍यवस्‍था में कोविड महामारी के बाद प्रगति हुई है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने तथाकथित चीनी जासूसी बैलून की घुसपैठ की घटना को देखते हुए अमरीकी सम्‍प्रभुता की रक्षा की प्रतिज्ञा ली।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

20 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

56 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.