Categories: News-Headlines

अमेरिका ने काबुल से अपनी अंतिम उडान के साथ अफगानिस्‍तान में अपने 20 साल के सैन्‍य मिशन को समाप्‍त करने की घोषणा की

काबुल: काबुल से कल अंतिम सैन्य उड़ान के साथ ही अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने 20 वर्ष के सैन्य मिशन को समाप्त करने की घोषणा कर दी है। केंद्रीय कमान के कमांडर जनरल केनेथ मैकेंजी ने बताया कि अमेरिका ने 14 अगस्त से अब तक 6 हजार अमेरिकी नागरिकों सहित काबुल से 79 हजार लोगों को निकाला है। हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका ने सी-17 सैन्य विमान के जरिए कल रात 12 बजने से ठीक पहले अंतिम उड़ान भरी।

तालिबान प्रवक्‍ता जबीहुल्‍ला मुजाहिद ने कहा है कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्‍तान ने पूरी तरह से आजादी प्राप्‍त कर ली है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने कहा कि अफगानिस्‍तान में अमेरिका का काम जारी रहेगा।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने काबुल से अमेरिकी सैनिकों की पूर्ण वापसी के लिए अंतिम समय सीमा 31 अगस्त निर्धारित की थी। उन्‍होंने कहा कि योजना के अनुसार एयरलिफ्ट मिशन को समाप्त करने के लिए संयुक्त सेना प्रमुखों और सभी अमेरिकी कमांडरों की सर्वसम्मति की सिफारिश के आधार पर वापसी का निर्णय लिया गया था। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने पिछले सप्ताह काबुल हवाई अड्डे पर विस्फोट में जान गंवाने वाले 13 अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी।

इस बीच, संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने एक बैठक आयोजित कर प्रस्‍ताव पारित किया जिसमें कहा गया है कि तालिबान से यह अपेक्षा की जाती है कि वे अफगान तथा विदेशी ना‍गरिकों को सुरक्षित तरीके से देश छोडने की अनुमति देगा।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने न्‍यूयॉर्क में 15 सदस्‍यीय सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्‍यक्षता की। यह प्रस्ताव अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की ओर से लाया गया था। प्रस्‍ताव में कहा गया है कि अफगानिस्‍तान की जमीन का इस्‍तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए नहीं किया जाएगा। हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि प्रस्‍ताव में अफगानिस्‍तान में महिलाओं और अल्‍पसंख्‍यकों, विशेष रूप से सिख तथा हिन्‍दू समुदाय के लोगों की रक्षा की जाएगी। भारत वर्तमान में अगस्‍त महीने के लिए सुरक्षा परिषद का अध्‍यक्ष है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

28 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.