Categories: News-Headlines

अमेरिका ने कहा- रूस और ईरान के संबंध आगे बढते हुए रक्षा साझेदारी तक पहुंच गए हैं

अमेरिका ने कहा है कि रूस और ईरान के संबंध आगे बढते हुए रक्षा साझेदारी तक पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि रूस ईरान को अभूतपूर्व स्तर का सैन्य सहयोग दे रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ऐसी सूचना मिली है कि दोनों देश घातक ड्रोन के संयुक्त उत्पादन पर विचार कर रहे हैं। अमरीकी प्रवक्ता ने कहा कि रूस ईरान के साथ हथियारों के विकास और प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में सहयोग करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को चिंता है कि रूस की ओर से ईरान को उच्च स्तर का सैन्य सामान प्रदान किया जायेगा, जिसमें हेलीकॉप्टर और वायुसेना पद्धतियां भी शामिल हैं। जॉन किर्बी ने कहा कि ईरान से मिले ड्रोन का इस्तेमाल यूक्रेन की आधारभूत सुविधाओं को नष्‍ट करने के लिए किया जा रहा है और ईरान की कार्रवाई से यूक्रेन में हजारों लोग मर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.