अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कल इस्राइल का दौरा करेंगे। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तेल अवीव से आज तड़के इसकी घोषणा की। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कल सोमवार को कहा कि आतंकी संगठन हमास फिलिस्तीन के सभी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।
बाइडेन ने कहा कि हमास को पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि गजा पर इस्राइली कब्जा एक बड़ी भूल होगा। अपने वक्तव्य में बाइडेन ने कहा कि वे गजा से निकलने के लिए लोगों को अनुमति देने वाले तथा भोजन और जल सहित मानवीय सहायता प्रदान करने वाले मानवीय गलियारे का समर्थन करते हैं।
उन्होंने कहा कि वे आश्वस्त हैं कि इस्राइल युद्ध के नियमों के तहत कार्रवाई कर रहा है। उनका यह वक्तव्य संघर्ष शुरू होने के बाद सभी अंतर्राष्ट्रीय नियमों की अवहेलना करने के लिए इस्राइल की आलोचना के बीच आया है।
इस बीच, यूरोपीय संघ के नेता आज एक आपातकालीन शिखर सम्मेलन कर सकते हैं। यह शिखर सम्मेलन इस्राइल और फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास के बीच जंग छिडने के बाद तनाव बढ़ने के कारण हो रहा है। यह संघर्ष यूरोप में आंतरिक सांप्रदायिक तनावों को बढ़ा सकता है और बहुत से शरणार्थी शरण स्थली की तलाश में इधर-उधर जा सकते हैं। यह बैठक नागरिकों को सहायता प्रदान करने और तनाव को फैलने से रोकने के लिए क्षेत्र के अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए भी हो रही है।
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध का आज 11वां दिन है। यह युद्ध और बढ़ सकता है। इस्राइल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1400 हो गई है। 2800 से अधिक फिलिस्तीनी गजा में मारे गए हैं। दोनों पक्षों में मृतकों की कुल संख्या लगभग 4200 हो गई है।
बढ़ते तनावों के बीच पेंटागन क्षेत्र में युद्ध को रोकने के लिए मध्य-पूर्व में अमरीकी सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है। अमरीकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने कहा कि अमरीका ने इस्राइल के विरुद्ध हमलों से निपटने के लिए पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में गेराल्ड आर फोर्ड विमान वाहक के साथ दूसरे विमान वाहक पोत आइजनहावर की तैनाती का आदेश दिया है।
अमरीकी वायु सेना फारस की खाड़ी क्षेत्र में जमीन आधारित युद्धक विमान एफ-16, ए-10 और एफ-15 ई स्क्वाड्रन की तैनाती को भी बढ़ा रहा है। अमरीकी अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त बलों की तैनाती से ईरान, सीरिया या ईरान समर्थित हिजबुल्ला जैसे परोक्ष समूह को इस संघर्ष में शामिल होने से रोका जा सकता है।
इस्राइल और फिलिस्तीन के निकटतम पड़ोसी मिस्र और जॉर्डन के लोग विस्थापन और अस्थिरता की आशंका के कारण बड़ी संख्या में सीमाओं को पार कर रहे हैं।
उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू को कहा कि मास्को गजा में मानवीय आपदा को रोकने में मदद करना चाहता है। एक वक्तव्य में क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन फिलिस्तीन-इस्राइल संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में काम करना चाहते हैं। वे इस युद्ध का राजनीतिक और राजनयिक माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान करना चाहते हैं।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment