Categories: News-Headlines

अमेरिका के राष्ट्रपति और हाउस स्पीकर संघीय सरकार के 31.4 ट्रिलियन डॉलर ऋण सीमा को बढ़ाने के लिए समझौते पर सहमत हुए

अमेरिका में सरकार की ऋण सीमा 31 ट्रिलियन से बढाने के मुद्दे पर राष्‍ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी संसद के अध्‍यक्ष तथा रिपब्लिकन पार्टी के केबिन मैकार्थी के बीच सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इस मुद्दे पर दोनों के बीच कई महीनों से गतिरोध बना हुआ था। इस समझौते से देश की अर्थव्‍यवस्‍था को अस्थिर होने से बचाया जा सकेगा, हालांकि अभी इस सहमति पर कांग्रेस की मंजूरी मिलनी बाकी है। अमेरिकी वित्‍त विभाग ने आगाह किया था कि ऋण सीमा पांच जून तक न बढाये जाने पर वित्‍तीय अस्थिरता पैदा हो सकती है।

राष्‍ट्रपति बाइडन ने इस समझौते को एक महत्‍वपूर्ण कदम बताया है। उधर, मैकार्थी ने कहा है कि यह समझौता अमेरिकी जनता के हित में है, लेकिन इसे कार्यरूप देने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.