अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कानूनी लड़ाई हार गए हैं। अमरीकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के आपात आवेदन को खारिज कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने आग्रह किया था कि राजकोष विभाग को उनकी छह वर्ष की आयकर रिटर्न जारी करने से रोका जाए।
इससे पहले राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने अपना आयकर रिकार्ड सार्वजनिक करने से मना करते हुए संबंधित प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के कार्यकाल के दौरान राजकोष विभाग को यह रिकार्ड जारी करने से रोक दिया था।
हालांकि बाइडेन प्रशासन ने तर्क दिया था कि संघीय कानून के तहत कांग्रेस की समिति को राष्ट्रपति सहित किसी भी व्यक्ति की आयकर रिटर्न जारी करने का अधिकार है।
सुप्रीम कोर्ट में पिछले दो महीनों में डोनाल्ड ट्रंप की यह दूसरी हार है। इससे पहले अक्टूबर में उन्होंने अदालत से 8 अगस्त को अपने निवास पर जब्त किये गये गोपनीय दस्तावेजों से सम्बन्धित कानूनी लड़ाई में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment