Categories: News-Headlines

अफगानिस्‍तान में हवाई क्षेत्र बंद हो जाने के कारण एयर इंडिया की कोई भी उडान काबुल नहीं जा पायेगी

अफगानिस्‍तान में हवाई क्षेत्र बंद हो जाने के कारण एयर इंडिया की कोई भी उडान काबुल नहीं जा पायेगी। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया है कि दिल्‍ली से काबुल के लिए पूर्व निर्धारित उडान रद्द कर दी गई है। अफगान हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एयर इंडिया की शिकागो-दिल्‍ली की उडान एआई-126 को खाडी हवाई क्षेत्र से ले जाना पड़ा।

इससे पहले काबुल के अधिकारियों ने अफगानिस्‍तान में हवाई क्षेत्र की स्थिति अनियंत्रित होने की घोषणा की थी और पारगमन उडानों को इस उडान मार्ग से बचने की सलाह दी थी।

अफगानिस्‍तान में तालिबान ने राजधानी काबुल पर नियंत्रण करने के बाद देश में जीत का दावा किया है। तालिबान के एक प्रवक्‍ता ने पत्रकारों को बताया कि उनके लडाकों ने राष्‍ट्रपति पैलेस पर कब्‍जा कर लिया है। उन्‍होंने दावा किया कि अफगान सरकार ने समर्पण कर दिया है और राष्‍ट्रपति अशरफ गनी देश छोडकर चले गए हैं। प्रवक्‍ता ने कहा कि देश में सत्‍ता पर कब्‍जा करने के लिए संघर्ष समाप्‍त हो गया है। काबुल में अराजकता का माहौल है और स्‍थानीय निवासी तथा विदेशी नागरिक देश छोडने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

5 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

7 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

8 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.