Categories: News-Headlines

अनुराग ठाकुर ने ई-फोटो प्रदर्शनी “मेकिंग ऑफ द कॉन्स्टीट्यूशन” और वर्चुअल फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी “चित्रांजलि@75” का शुभारंभ किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने आज केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन, केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ मिलकर ई-फोटो प्रदर्शनी “मेकिंग ऑफ दकॉन्स्टीट्यूशन” और वर्चुअल फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी “चित्रांजलि@75” का उद्घाटन किया।

यह कार्यक्रम न्यू इंडिया (नया भारत) की यात्रा को प्रदर्शित करने और स्वतंत्रता संग्राम के ‘अनसंग हीरोज’ (गुमनाम नायकों) सहित स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का जश्न मनाने के उद्देश्य से आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम मंत्रालय और साथ ही विभिन्न मीडिया इकाइयों द्वारा मनाए जा रहे ‘आइकॉनिक वीक’ के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था।

अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि ई-फोटो प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को संविधान निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है। यह प्रदर्शनी जनभागीदारी की दिशा में एक कदम है जो न केवल देश के युवाओं को संविधान के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगी बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करेगी और साथ ही उन्हें राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों की भावना को लेकर जागरुक करेगी।

अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि सरकार भारत के संविधान के संस्थापक सिद्धांतों का प्रसार करने के प्रयासों में युवाओं को भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बहुत जल्द ‘नो योर कॉन्स्टीट्यूशन’ (अपने संविधान को जानें) कार्यक्रम चलाएगी।

मंत्री ने आगे कहा, “हमने अपनी परिवर्तनकारी डिजिटल क्रांति को ध्यान में रखते हुए इस संकलन को डिजिटल प्रारूप में जारी किया है। ई-बुक हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 भारतीय भाषाओं में जारी किया जाएगा। यह अनूठा संग्रह हमारी आजादी की यात्रा के विभिन्न पड़ावों का जश्न मनाएगा।” इस वर्चुअल प्रदर्शनी में वीडियो और भाषणों का संग्रह है और साथ ही एक रोचक क्विज भी है जिसमें हिस्सा लेने पर ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल पोस्टर प्रदर्शनी को लेकर कहा, “चित्रांजलि@75 भारतीय सिनेमा के 75 साल का प्रतिनिधित्व करती है और मुझे यकीन है कि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, हमारे समाज सुधारकों और हमारे सैनिकों की वीरता की पवित्र यादें ताजा करेगी। हमने अपनी पोस्टर प्रदर्शनी में ऐसी 75 प्रसिद्ध फिल्मों को शामिल करने का प्रयास किया है। मंत्री ने कहा कि भविष्य में मंत्रालय न केवल पोस्टर बल्कि इन फिल्मों को भी देश की जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए इस तरह के एक व्यापक कार्यक्रम के आयोजन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री की दृष्टि यह है कि अमृत महोत्सव एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जन कार्यक्रम हो, जिसका प्रमुख सूत्र जन-भागीदारी है।” मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इन आयोजनों के माध्यम से प्रधानमंत्री युवाओं को 2047 के एक मजबूत, शक्तिशाली और आत्मविश्वास से भरे भारत की कल्पना करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं, जब हमारी आजादी के सौ साल पूरे होंगे।

जी किशन रेड्डी ने कहा, “चित्रांजलि@75 लोगों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों की याद दिलाएगी। यह हमारी फिल्मों को हमारी सांस्कृतिक विरासत के हिस्से के रूप में देखने का एक अवसर है। भारतीय फिल्मों के पास भारत की सॉफ्ट पावर को आगे बढ़ाने का एक अनूठा अवसर है। मुझे विश्वास है कि फोटो और पोस्टर प्रदर्शनी देश के युवाओं को प्रेरित और उत्साहित करेगी।”

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि यह आयोजन हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश के युवाओं तक ले जाने की दिशा में किया जाने वाला एक प्रयास है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

28 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.